ताल नाम मालवी शब्द तलाव से लिया गया है जिसका मतलब पानी के तालाब से है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि नगर का निर्माण एक बड़े तालाब की जमीन से लेकर किया गया है। नगर की अपनी समृद्ध संस्कृति है जो कि युगों से सुरक्षित है। नगर लकड़ी के उत्पादों के लिए प्रशिद्ध है। ताल एक महत्वपूर्ण नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों के लिए सामाजिक, राजनीतिक और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों का केन्द्र है। स्वतंत्रता के पहले नगर सिसोदिया प्रमुख के द्वारा शासित जाओरा रियासत का हिस्सा था।
भौगोलिक दृष्टि से ताल नगर अक्षांस 23.72° 44” उत्तर और 75.38° 36” पूर्व के मध्य स्थित है। नगर की समुद्र सतह से औसत उॅंचाई 437 मीटर या 1433.73 फिट है। नगर मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित है अर्थात उज्जैन विभाग में। ताल नगर दक्षिण में उज्जैन, उत्तर में मंदसौर, पश्चिम में जाओरा और पूर्व में आलोट से घिरा है।
नगर मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे कि रतलाम, जाओरा, आलोट और आगर से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। नगर मुख्य जिला सड़क के समानांतर बसा हुआ है। सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन मात्र 10 किमी दूर आलोट में है। आलोट रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एवं यह प्रमुख शहरों मुंबई, नई दिल्ली, जयपुर, सूरत, दाहोद, रतलाम, अजमेर, कोटा, भोपाल और उदयपुर से जुड़ा है। ताल नगर अन्य महत्वपूर्ण स्थानों जैसे रतलाम 70 किमी दूर, जाओरा नगर से 35 किमी दूर, उज्जैन 71 किमी दूर और आगर 64 किमी दूर स्थित है।